{"_id":"5c3f793fbdec22734123f96a","slug":"11547663679-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शाकंभरी देवी के जयंती उत्सव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शाकंभरी देवी के जयंती उत्सव की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां शाकंभरी देवी के जयंती उत्सव की तैयारी शुरु
बेहट (सहारनपुर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में अपराजिता मां शाकंभरी देवी के जयंती उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शंकराचार्य आश्रम में मां शाकंभरी देवी जयंती उत्सव की तैयारियों के मद्देनजर मां को अर्पण किए जाने वाले छप्पन भोग एवं 36 व्यंजन बनाने के लिए बीकानेर से कारीगरों की टीम भी पहुंच गई है।
आश्रम के व्यवस्थापक सिद्ध भैरवातंत्राचार्य महंत सहजानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि सोमवार से आश्रम में अपराजिता मां शाकंभरी देवी शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया है। 21 जनवरी को पौष शुक्ल पूर्णिमा पर मां शाकंभरी जयंती पर महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद जगत जननी मां शाकंभरी देवी को संत समाज एवं भक्तों के साथ महंत सहजानंद ब्रह्मचारी छप्पन भोग और 36 व्यंजन अर्पण करेंगे। इससे पूर्व 20 जनवरी की रात में आश्रम में महामायी का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आश्रम को भी भव्य रूप दिया जाएगा। जयंती उत्सव में देशभर से संत समाज एवं माता के भक्त बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। पूर्णाहुति के बाद आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।