{"_id":"5c3cdbedbdec223604733ea1","slug":"11547492333-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहा ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरहा ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी को दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक की पीड़िताओं की पैरवी करने वाली अधिवक्ता फरहा फैज पर हुए हमले के मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फरहा फैज ने सोमवार को दिल्ली के डीसीपी से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी दी। हमले में जिस साकिब का चेहरा फरहा फैज ने पहचाना है, उसे एनआईए की टीम ने पिछले दिनों संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया था।
फरहा फैज ने बताया कि 2016 में ट्रेन में सवार युवकों ने उन पर हमला किया था। उस मामले में दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में 164 का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज होना है, जिसके लिए वह सोमवार को दिल्ली पहुंची। उन्होंने बताया कि बयान दर्ज होने से पहले दिल्ली पुलिस के डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने दफ्तर बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। फरहा फैज ने बताया कि हमलावरों में शामिल एक युवक को उन्होंने पहचान लिया है, जो कुछ दिन पहले ही एनआईए की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने मामले में एनआईए के अधिकारियों से भी वार्ता की। फरहा फैज ने बताया कि डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने मामले में गंभीरता से जांच कराने के साथ ही जल्दी ही 164 के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने का भरोसा दिया है।