फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वच्छता सम्मान समारोह के दौरान सभागार में फैलाई गंदगी

स्वच्छता सम्मान समारोह के दौरान सभागार में फैलाई गंदगी

Mon, 24 Dec 2018 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सम्मान समारोह के दौरान सभागार में फैलाई गंदगी
सहारनपुर। स्वच्छता लाने की जिम्मेदारी संभालने वाले कितने सजग है, उसका उदाहरण रविवार को आईटीसी सभागार में देखने को मिला। मंच से स्वच्छता का संदेश दिया गया, लेकिन स्वच्छता के लिए सम्मानित होने वाले लोग ही गंदगी फैलाने से नहीं माने, जबकि उनको समझाया भी गया था कि यह तुम्हारा टेस्ट है।
विज्ञापन

रविवार को आईटीसी सभागार में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के तहत जनपद स्तरीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिकाओं और पंचायतों के ईओ, चेयरमैन, सभासद, नगर निगम के पार्षद और स्वास्थ्य विभाग के सेनेट्री इंस्पेक्टर मौजूद थे। लोगों को नाश्ते के पैकेट दिए गए। मंच संचालन कर रहे संदीप शर्मा ने लोगों से कहा कि यह पैकेट आपका टेस्ट है कि आप नाश्ता करने के बाद खाली पैकेट को बाहर रखे कूड़ेदान में डालेंगे। इसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोगों ने नाश्ते के पैकेट और चाय के खाली गिलास कुर्सियों के नीचे ही रख दिए। कार्यक्रम के बाद हॉल में जगह-जगह गंदगी देख नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तुरंत सफाईकर्मियों को लगाकर सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed