{"_id":"5c13fdd8bdec225b642bb6a9","slug":"11544814040-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल संदेश पदयात्रा के अंतिम दिन झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल संदेश पदयात्रा के अंतिम दिन झोंकी ताकत
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कमल संदेश यात्रा के अंतिम दिन भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी। सभी टोलियों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार योजनाओं की जानकारी देने के साथ उपलब्धियां गिनवाई। शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी और राज्यसभा सांसद कांता कर्दम मदनपुरी कॉलोनी में पदयात्रा का समापन करेंगे।
शुक्रवार को मोहल्ला जनकनगर, बेहट रोड, मिशन कंपाउंड, शारदानगर, खलासी लाइन, जैन कॉलेज रोड आदि इलाकों में कमल संदेश पदयात्रा निकाली गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा की कमल संदेश यात्रा सफल रही। घर-घर जाकर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पार्टी की भविष्य की नीतियों के बारे में बताया गया। शनिवार को मोहल्ला मदनपुरी में सभा का आयोजन कर पदयात्रा का समापन किया जाएगा। महानगर की सभी टोलियां सुबह 11 बजे मदनपुरी पहुंचेंगी, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, राज्यसभा सांसद व जिला प्रभारी कांता कर्दम, सहारनपुर लोकसभा प्रभारी डा. सुभाष चंद्र शर्मा, विधानसभा प्रभारी सुखविंदर सिंह भाग लेंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, राजीव गुंबर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, महामंत्री नरेश धनकर, किशोर शर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, प्रेमपाल कटारिया, आदित्य भारद्वाज, मनोज ठाकुर, रेखा रोहिल्ला, यशपाल पुंडीर, संजय गर्ग, मुकेश गक्खड़, कुुशल पठानिया, सपना ठाकुर, संदीप रावत, विजय गुप्ता, विशेष खन्ना, राजेश जैन, मयंक गर्ग, सतीश चौधरी मौजूद रहे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि देेहात क्षेत्रों की पदयात्रा का समापन जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी व सांसद कांता कर्दम शामिल होंगी।