{"_id":"5beb1b55bdec2269442411ba","slug":"11542134613-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार : शशी वालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार : शशी वालिया
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार : शशी वालिया
देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि केंद्र सरकार साढ़े चार साल के शासन में देश की जनता को नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी, लूटमार, अपहरण तथा हत्याओं के अलावा कुछ नहीं दे पाई है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शशी वालिया ने कहा कि भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। देश में बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं, जो केंद्र सरकार की देन है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वालिया ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में हिंदुस्तान के शहरों के नाम बदले जा रहे हैं। यह काम सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। इसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी जातिवाद और धर्मवाद की राजनीति नहीं की है। कांग्रेस ने हमेशा देश को विकास की ओर ले जाने का काम किया है। पीसीसी सदस्य संजीव कौशल, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, वरयाम खान और तंजीम सिद्दीकी, सचिन कुमार, बिजेंद्र शर्मा और मजाहिर राणा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व धर्मवाद का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है। भाजपा के पास कोई भी ऐसा विकल्प नहीं रहा है जिसे वह जनता के बीच लेकर पहुंचे। भाजपा की जुमलेबाजी को जनता समझ चुकी है। चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान सचिन कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में लईक अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी, शहजाद उस्मानी, अशरफ भारती, रेहान कुरैशी, अनवार सिद्दीकी, अमित तायल, गुलफाम त्यागी, नदीम अहमद, मनोज कुमार, नासिर सलमानी, सचिन पालीवाल, दिलशाद, नरेंद्रपाल, फरमान आदि मौजूद रहे।