फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राज्य वुशु प्रतियोगिता में जीबी नगर और मेरठ बने विजेता

राज्य वुशु प्रतियोगिता में जीबी नगर और मेरठ बने विजेता

Sat, 27 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
राज्य वुशु प्रतियोगिता में जीबी नगर और मेरठ बने विजेता
राज्य वुशु प्रतियोगिता में जीबी नगर और मेरठ बने विजेता
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वुशु प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। ताउची स्पर्धा में जीबी नगर और सांदा स्पर्धा में मेरठ विजेता बना। समापन पर विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के 26 जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं के 45 किलोग्राम में मेरठ की छवि पहले, सहारनपुर की खुशी दूसरे और बुलंदशहर की काजल राठौर एवं वाराणसी की अनिशा मौर्या संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 48 किलोग्राम भार वग में लखनऊ की कोमल सिंह ने पहला, शामली की आकांक्षा ने दूसरा और बागपत की शगुन एवं मेरठ की साक्षी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 52 किलोग्राम भार में बुलंदशहर की शालू शर्मा ने पहला, वाराणसी की अर्पिता यादव दूसरे और लखनऊ की मानसी एवं सोनभद्र की अपूर्वा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 56 किलोग्राम भार में वाराणसी की मुस्कान बिजलानी ने पहला, मेरठ ने शाहजाना ने दूसरा और बुलंदशहर की रूपल ने तीसरा स्थान पाया। 60 किलोग्राम भार में जीबी नगर की शिवानी पहले, वाराणसी की वेदिका दूसरे और मेरठ की आकांक्षा एवं मुजफ्फरनगर की प्राची ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालकों के 45 किलोग्राम भार में चंदौली के ब्रिजेश प्रजापति पहले, वाराणसी के अमर कुमार पटेल दूसरे और शामली के मोहित एवं बुलंदशहर के अतुल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम भार में जीबीनगर के नरेश ने पहला, कानपुर के आयुष सिंह ने दूसरा और बुलंदशहर के अनुज एवं मेरठ के यश ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 52 किलोग्राम भार में मेरठ के लविश पहले, आगरा के आर सिंह दूसरे और जीबी नगर के प्रदीप एवं जौनपुर के अवनीश ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 56 किलोग्राम भार में जीबी नगर के अपिल नागर ने पहला, बागपत के गौरीशंकर ने दूसरा और मेरठ के समीर एवं वाराणसी के मनोज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 किलोग्राम भार में मेरठ के नितिन पहले, अलीगढ़ के दानवीर दूसरे और कानपुर के अर्जुन एवं शामली के अविनाश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम भार में कानपुर के धनंन्य ने पहला, शामली के अलंकार ने दूसरा एवं बुलंदशहर के गौरव एवं जौनपुर के सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 70 किलोग्राम भार में मेरठ के सागर राणा पहले, जीबी नगर के जतिन दूसरे और अलीगढ़ के ललित एवं वाराणसी के रोहित ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 75 किलोग्राम भार में बुलंदशहर के अमोल पहले, मेरठ के आशीष ने दूसरा और आगरा के देवांश एवं चंदौली के किशन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 80 किलोग्राम में जीबीनगर के रिषभ पहले, बागपत के नितांशु दूसरे और वाराणसी के के. यादव एवं आगरा के निखिल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे महापौर संजीव वालिया और जिला वुशु संघ के अध्यक्ष अभय चौधरी ने प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉक्टर एके गुप्ता, मनीष शर्मा, अमीर आलम, गोपाल, अमित शर्मा, शकीज गुर्जर, एसएस नंदा, संजीव शुक्ला, रविकांत धीमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed