{"_id":"5bba587b867a55684331c1ad","slug":"11538939003-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा संस्थापक के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी के आयोजन पर विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा संस्थापक के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी के आयोजन पर विचार विमर्श
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा संस्थापक के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी के आयोजन पर विचार विमर्श
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किए जाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम ने कहा कि जिला स्तर की सातों विधान सभाओं से भीड़ जुटाने के लक्ष्य की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी विधानसभा प्रभारी एवं अध्यक्ष ने लक्ष्य के अनुसार सुबह 10 बजे गांधी पार्क के मैदान में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा की करनी एवं कथनी में कोई अंतर नहीं है। कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार से जनता उकता चुकी है। अनुसूचित जाति एवं मुुस्लिमों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। एस आलम ने कहा कि मंडल स्तरीय भीड़ जुटाने के लिए समीक्षा बैठकें की जा रहीं हैं। जोन कॉर्डिनेटर नरेश गौतम एवं जनेश्वर प्रसाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्लू, मो. माजिद, इमरान, प्रताप सिंह, चौधरी घनश्याम, हाजी फजलुर्रहमान, विपुल लोधी, अंकित जाटव कांशीराम परिनिर्वाण दिवस गोष्ठी को सफल बनाने के लिए बैठकें कर रहे हैं।