फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उतराखंड से आने वाली खनन सामग्री के वाहनों पर रोक

उतराखंड से आने वाली खनन सामग्री के वाहनों पर रोक

Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड से आने वाली खनन सामग्री के वाहनों पर रोक
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। जिला खनन अधिकारी मंगलवार की शाम थाने पहुंचे और पुलिस टीम को साथ लेकर चेकिंग के दौरान शिवालिक फार्म से निकल रही खनन सामग्री से भरे एक ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रदेश में खनन बंद होने के बाद अब सीमावर्ती उत्तराखंड राज्य से आ रहे खनन सामग्री के वाहनों पर भी पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। उक्त जानकारी देते हुए जिला खनन अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि टीम सहित मंगलवार विशेष अभियान के तहत चेकिंग के दौरान शिवालिक फार्म से खनन सामग्री लेकर आ रहे एक ट्रक को पकड़ कर थाना पुलिस के हवाले किया है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश से सीमावर्ती राज्य के जनपद हरिद्वार से आने वाले खनन सामग्री के वाहनों पर भी पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। हाईवे निर्माण में अनुमति लेकर चल रहे खनन सामग्री के वाहनों के संबंध मे पूछा तो बताया कि अग्रिम आदेश तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इस संबंध में नवनियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि उच्चाधिकारियों खनन सामग्री के वाहनों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गयी है। अग्रिम आदेश आने तक किसी भी प्रकार के खनन सामग्री के वाहनों को नहीं निकलने दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed