{"_id":"5b91728b867a557f015d15b3","slug":"11536258699-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद में गुलदार का आतंक, मेवेशियों को खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद में गुलदार का आतंक, मेवेशियों को खाया
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के अन्तर्गत पड़ने वाले गांव औरंगाबाद में पिछले करीब एक सप्ताह से गुलदार ने आतंक मचा रखा है। वह अब तक कई मवेशियों को मार चुका है। वन विभाग को सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में न लाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के गांव औरंगाबाद में पिछले करीब एक सप्ताह से गुलदार ने आतंक मचा रखा है। ग्राम प्रधान संजय कांबोज ने बताया कि गांव में आबादी के बीच में कुछ परिवार पाल समाज के रहते हैं। जहां रात में कई बार धावा बोलकर विनोद पाल, पप्पू की आधा दर्जन से अधिक भेड़ बकरियों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीण ग्राम प्रधान संजय कांबोज, विनोद, पप्पू, मुल्की, लाला, राजपाल आदि ने बताया कि घटना के संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में जब रेंज अधिकारी मोहंड एमएम जोशी से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में एक बात तो साफ की शायद वन विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।