फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रावण की रिहाई को लगे पोस्टर

रावण की रिहाई को लगे पोस्टर

Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
रावण की रिहाई को लगे पोस्टर
नानौता (सहारनपुर) । भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण की जेल से रिहाई को लेकर दिल्ली में होने वाले आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए नगर की दीवारों पर भीम आर्मी के संदेश लिखे पोस्टर चिपकाए गए हैं। भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर पर लगाई गई रासुका को हटवाने व उसकी रिहाई के लिए राष्ट्र व्यापी आंदोलन की तैयारियों के मद्देनजर भीम सेना के द्वारा दिल्ली चलो के संदेश लिखे पोस्टरों को दीवारों पर चिपकाया गया है। गौरतलब है कि सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद से सुर्खियों में आए चंद्रशेखर को प्रशासन ने रासुका के तहत निरुद्ध कर जेल भेज दिया था। जिसके पश्चात से प्रशासन द्वारा रावण को कोई राहत ना देते हुए उस पर लगी रासुका की अवधि को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। जिसके चलते जनपद में रावण के समर्थकों व दलित समाज में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष की स्थिति बनी हुई है। नगर के दिल्ली मार्ग स्थित घरों की दीवारों पर लगे भीम सेना के पोस्टर दलित समाज को दिल्ली पहुंचने का आह्वान करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार उज्ज्वल का कहना है कि उनके संज्ञान में इस प्रकार का कोई मामला नहीं आया है। पोस्टर चिपकाने वालों के बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed