फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिवरात्रि पर जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शिवरात्रि पर जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि पर जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को मंदिरों में भक्ति की अविरल धारा बहती रही। हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवडिय़ों ने जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी यात्रा संपन्न की।
सिद्धपीठ श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर मानकी में बृहस्पतिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाइकों, ट्रैक्टर-ट्रालियों, जुगाड़ समेत अन्य निजी वाहनों में सवार होकर लोग परिवार के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर कमेटी पदाधिकारी विक्की चौधरी, प्रविंदर चौधरी, संसार प्रधान, सुरेंद्र, प्रमोद, पप्पू चौधरी आदि ने बताया कि चार बजे भगवान शिव का जलाभिषेक आरंभ हो गया था। हजारों की संख्या में कांवड़ियों के अलावा अन्य शिवभक्तों ने भी जलाभिषेक किया है।
विज्ञापन

वहीं, घ्याना स्थित सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से देर शाम तक जलाभिषेक होता रहा। कमेटी सदस्य अरविंद कुमार त्यागी, मूलचंद पाल, हरिओम त्यागी, विश्वास त्यागी, रमेशपाल, अमित त्यागी, राजीव मोहन त्यागी, मोनू त्यागी, विशाल त्यागी, सचिन धीमान, बाबा एकम गिरी ने बताया कि शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया है। इनके अलावा देवीकुंड स्थित श्री ग्यारहमुखी महादेव मंदिर, शिवचौक स्थित मंदिर, श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर समेत नगर एवं देहात के शिवालयों में भी देर रात्रि तक जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने मेले का उठाया लुत्फ, सुरक्षा रही कड़ी
देवबंद। मानकी और घ्याना मंदिर में शिवरात्रि पर मेलों का आयोजन हुआ। शिवभक्तों ने जलाभिषेक उपरांत मेले में लगी चाट पकौड़ी, खिलौनों आदि की दुकानों से खरीददारी भी की। वहीं, कांवड़ मेले के मद्देनजर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। अधिकारी एवं सिविल पुलिस ही नहीं खुफिया विभाग के अधिकारी भी पल-पल की जानकारी एकत्र करते नजर आए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed