फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जाम की समस्या से जूझेंगे कांवडिए

जाम की समस्या से जूझेंगे कांवडिए

Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
जाम की समस्या से जूझेंगे कांवडिए
फ्लाईओवर के नीचे जाम की समस्या से जूझेंगे कांवडिए
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 स्थित फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण पूरा नहीं होने से दिन में कई-कई बार जाम लग रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों को ही नहीं बल्कि जलाभिषेक को चलने वाले शिवभक्त कांवडियों को भी भारी परेशानी उठानी पडे़गी।
सोमवार को उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि 28 जुलाई से पवित्र कांवड़ यात्रा आरंभ हो जाएगी। हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लाने के लिए कांवड़िएं सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर से होकर गुजरेंगे। लेकिन नगर में फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। मेला गेट के पास और ब्लाक चौराहे पर जाम सबसे अधिक लगता है। इसलिए कांवड़ियों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को भी सड़क निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया गया। लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रास्ते में सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल बनाने की मांग की है। अध्यक्षता रामकला सैनी ने की। संचालन डा. बीपी सिंह ने किया। बैठक में रामकला सैनी, राजपाल सिंह, मांगेराम, जयप्रकाश, चंद्रप्रकाश, अंग्रेश पंवार, सुशील जाटव, प्रदीप पाल, खेमकरण कश्यप आदि रहे। उधर, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि सांपला रोड और भूमिया खेड़ा के सामने सर्विस रोड पर पूरा दिन जाम लगा रहता है। जबकि पवित्र कांवड़ यात्रा आरंभ होने में पांच दिन शेष हैं। ऐसे में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रशासन को इस तरफ तुरंत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed