{"_id":"5b47aad14f1c1bc2248b612f","slug":"11531423441-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से पूर्णत: बंद होगा पॉलीथिन का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से पूर्णत: बंद होगा पॉलीथिन का इस्तेमाल
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश में 15 जुलाई से 50 माइक्रॉन से नीचे की पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद हो रहा है। प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन ने कलक्ट्रेट में बैठक कर मंथन किया। कमिश्नर ने स्वेच्छा से पॉलीथिन छोड़ने की अपील जनपदवासियों से की। इतना ही नहीं, पॉलीथिन के इस्तेमाल को बंद करने के लिए नगर निगम और पालिकाएं थैलों की दुकानें भी खोलेंगी।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद कराने के लिए लोगों से जोर जबरदस्ती न की जाए, बल्कि लोगों को पॉलीथिन के नुकसान बताते हुए इसे इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने स्वेच्छा से पॉलीथिन छोड़ने वालों के साथ सेल्फी लेने के निर्देश दिए। स्कूली बच्चों को भी अभियान से जोड़कर लोगों में जागरूकता लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जबरन तो कुछ भी हो सकता है, मगर बात तब है जब लोग खुद पॉलीथिन छोड़ने का रिकार्ड बनाएं। उन्होंने सीएमओ और पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को इकट्ठी की जाने वाली पॉलीथिन के निस्तारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डूडा को कपड़े के बैग बनाकर संस्थान खोलने और नगर निगम व नगर पालिकाओं को बैग के वितरण के लिए दुकानें देने को कहा। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने जनपदवासियों से पॉलीथिन का त्याग करने की अपील की। उन्होंने जनता से पॉलीथिन को त्यागकर विश्व रिकार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में डीआईजी शरद सचान, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. बीएस सोढी आदि मौजूद रहे।
-------------------------------------------
शहर में निकाली जाएगी जन जागरूकता रैली
पॉलीथिन और प्लास्टिक के कप व गिलास पर प्रतिबंध को लेकर शुक्रवार को नगर निगम के सभी 70 पार्षद और नगर निगम के कर्मचारी जन जागरूकता रैली निकालेंगे। यह रैली शाम पांच बजे शहीदे आजम भगत सिंह चौक पुल खुमरान से शुरू होकर घंटाघर चौक पर पहुंचेगी। रैली में महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह भी शामिल रहेंगे। दोनों ने नगरवासियों से पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने की अपील की है।