{"_id":"5b47aac04f1c1b10278b60a9","slug":"11531423424-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान में तेजी लाएं शुगर मिलें, नहीं तो होगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान में तेजी लाएं शुगर मिलें, नहीं तो होगी कार्रवाई: डीएम
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने शुगर मिल प्रबंधकों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में कोताही बरतने पर फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि मिल प्रबंधन भुगतान करने में तेजी लाए नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले की शुगर मिलों पर 540 करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने गांगनौली और गागलहेड़ी चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में कोताही बरतने पर रोष जताया। उन्होंने मिल प्रतिनिधियों को कहा कि वे आगामी किसान दिवस की बैठक में स्वयं उपस्थित होकर किसानों को अपनी गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना से अवगत कराएंगे। उन्होंने डीसीओ डॉ. आरडी द्विवेदी को चीनी मिलों पर सख्त कार्यवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि चीनी मिलें अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के प्रति कोताही बरत रही हैं। उन्होंने गन्ना सर्वे की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों और चीनी मिलों को निर्देश दिए कि सभी किसानों से उसके बोये गए गन्ना क्षेत्रफल तथा भू अभिलेखों के अनुसार जमीन की हिस्सेदारी के संबंध में घोषणा पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। डीएम ने देवबंद, गागलहेड़ी, गांगनौली और नानौता शुगर मिलों के प्रधान प्रबंधकों के उपस्थित नहीं रहने पर रोष जताया। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी और शुगर मिलों के प्रबंधक मौजूद रहे।
540 करोड़ से अधिक है बकाया गन्ना मूल्य
सहारनपुर। जिले के किसानों का मिलों पर 540.50 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य है। इसमें गांगनौली पर 160.53 करोड़, गागलहेड़ी पर 30.59 करोड़, शेरमऊ पर 91.79 करोड़, देवबंद पर 94.05 करोड़, नानौता पर 110.50 करोड़ और सरसावा पर 53.62 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा गन्ना समितियों के विकास कमीशन के 17.80 करोड़ भी चीनी मिलों पर बकाया हैं।