{"_id":"5b2fec914f1c1b603c8b54bf","slug":"11529867409-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कराया नाला विवाद का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कराया नाला विवाद का निपटारा
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने कराया नाला विवाद का निपटारा
गंगोह। गंगोह और लखनौती से आ रहे पानी निकासी के नालों को लेकर गांव शकरपुर और जानपुर माजरी के ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद को एसडीएम की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद निपटा दिया गया। इसके बाद शकरपुर के ग्रामीणों ने भी धरना समाप्त कर दिया। प्रशासन ने जेसीबी से नाले की खोदाई कराई है।
बता दें कि गंगोह और लखनौती की आबादी एवं बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों का पानी गांव शकरपुर और जानपुर माजरी के ग्रामीणों के खेतों और शमशान भूमि में भर रहा था। समस्या के समाधान की मांग को लेकर गांव शकरपुर के अमरनाथ, दशरथ, सचिन, मोहित, नवीन, कबूल, राजिंद्र, बेदू, रामेश्वर, सौरभ, राकेश और दीपक सैनी आदि पिछले कई दिन से धरने पर बैठे हुए थे। ग्रामीणों ने गंगोह और लखनौती के नालों के निकासी मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया था। तीन दिन पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने दोनों गांवों के लोगों से बात कर उन्हें नाले के लिए जमीन देने पर राजी कर नाला खोदाई शुरू करा दी थी। परंतु गांव जानपुर माजरी के ग्रामीण खोदाई से पूर्व गांव पखनपुर में नाले को चिह्नित करने की मांग पर अड़ गए थे। इसके बाद प्रशासन ने गांव पखनपुर में नाले को चिह्नित किया। रविवार को एसडीएम युगराज सिंह राजस्व टीम के साथ धरनारत ग्रामीणों के बीच पहुंचे। वहां उन्होंने दोनो गांवों के लोगों को बताया कि पखनपुर के नाले को चिह्नित कर लिया गया है। इसके बाद ग्रामीण नाला खोदाई को तैयार हो गए। धरना समाप्त करने की घोषणा भी कर दी गई। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से नाला खुदवा दिया। अवरुद्ध किए गए निकासी मार्ग को भी खोल दिया गया। एसीओ चकबंदी अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक रामकुमार धीमान, लेखपाल विनय कुमार और शमशाद आदि रहे।