{"_id":"5b2fec8a4f1c1b95598b5e4c","slug":"11529867402-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालो के खिलाफ कराएंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालो के खिलाफ कराएंगे कार्रवाई
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता। नगर पंचायत चेयरमैन पति सरफराज अख्तर मुन्ना ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बदनाम करने वालों के विरुद्ध मानहानि की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
ज्ञात हो कि रविवार को एक ग्रुप पर चेयरमैन पति सरफराज अख्तर मुन्ना व उनके भाई नवेद अख्तर बबली को नगर पंचायत सभासदों व अन्य लोगों की मीटिंग में अध्यक्षता करने तथा महिला चेयरमैन के अधिकारों के हनन की पोस्ट सोशल मीडिया पर चला कर प्रशासन की ढिलाई की बात कही जा रही है। इस पर चेयरमैन पति सरफराज अख्तर मुन्ना व सभासदों ने प्रेस वार्ता कर बताया इस प्रकार की नगर पंचायत नानौता में कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है। कुछ लोग उनके विपक्षियों के कहने पर झूठी पोस्ट डलवाकर उन्हें व उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।