{"_id":"5b2bf6364f1c1b53268b7460","slug":"11529607734-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर महोत्सव में कार्यक्रमों की श्रृंखला में एरोन एजूकेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
जनता रोड स्थित महाराज सिंह कालेज मैदान में आयोजित सहारनपुर महोत्सव के सांस्कृतिक पांडाल में रश्मि टेरेंस के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां एक नन्हें सिंगर ने खूब दर्शकों की वाहवाही लूटी, वहीं फ्यूजन म्यूजिक एकेडमी, आर नटराज एकेडमी के डांस ग्रुप ने भी जमकर धमाल मचाया। सिंगर मयंक मिश्रा ने भी अपने गीत के माध्यम से लोगों पर अमिट छाप छोड़ी। कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा और दिशा शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। एडीएम एफ विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, रश्मि टेरेंस, ओसवीन टेरेंस , राहुल गुंदेव, खेमचंद सैनी, अल्पना तलवार, राकेश शर्मा , मुरली खन्ना, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।