{"_id":"5b2bf53b4f1c1bca228b6ce6","slug":"11529607483-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में एक लाख 63 हजार लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में एक लाख 63 हजार लोगों ने किया योग
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहारनपुर में योग साधकों में उत्साह नजर आया। पूरे जनपद में एक लाख 63 हजार लोगों ने योग किया। इनमें 11 हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर योग को सपोर्ट किया, जबकि 36 हजार लोगों ने सेल्फी ली। सेल्फी लेने वालों में आम आदमी से लेकर कमिश्नर तक शामिल थे। इतना ही नहीं, दो हजार दिव्यांगों ने भी योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद का सबसे बड़ा योग कार्यक्रम हुआ। योग कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए सभी समुदायों से पांच-पांच लोगों को मंच पर बुलाया गया। इसके बाद कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमिश्नर ने कहा योग मानव स्वास्थ्य को निरोग बनाने में अत्यंत उपयोगी है। नियमित रूप से योग करने से मनुष्य के स्वास्थ्य और जीवनशैली को व्यस्त, तनावपूर्ण और अस्वस्थ दिनचर्या में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई दी। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, प्रतिभागियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की गति रुकनी नहीं चाहिए। ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहने चाहिए। स्टेडियम में हुए योग कार्यक्रम में तमाम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया। स्टेडियम में योग करने वालों की संख्या चार हजार से अधिक रही।
पूरे जनपद की बात करें तो कुल एक लाख 63 हजार लोगों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के 80,166 विद्यार्थी, माध्यमिक विद्यालयों के 71,132 विद्यार्थी और आंगबाडी केंद्रों पर 5107 बच्चों ने भाग लिया। जेलों में 1100 लोगों ने योग किया। कार्यक्रम का संचालन चीफ वार्डन राजेश जैन ने किया। नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों ने सफल आयोजन में सहयोग किया। योग कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर सिंह राणा, नागरिक सुरक्षा संगठन के उप नियंत्रक ओकांर शर्मा,एडीएम-वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी संगीता, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
------------------------------------------
योग कार्यक्रम में मुस्लिमों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
- पुरुषों और महिलाओं के साथ ही मुस्लिम बच्चे भी पहुंचे योग करने
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए योग कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हर आयु वर्ग के महिला और पुरुष शामिल हुए। सबसे खास बात यह रही कि योग करने वालों में करीब आधी संख्या मुस्लिमों की रही, जिनमें महिला और पुरुषों के अलावा स्कूली बच्चे भी शामिल थे।
डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग क्रियाएं सुबह सात बजे से आठ बजे तक कराई गईं। मगर लोगों को सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचने के लिए कहा गया था। कार्यक्रम में मुस्लिमों की संख्या देख प्रशासन गदगद नजर आया। मुस्लिम समुदाय के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में योग करने पहुंचे थे। प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों को मंच पर बुलाकर उनसे शुभारंभ भी कराया। स्टेडियम में हुए योग कार्यक्रम में जनपद के 6 मदरसों के 227 प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। मंच संचालक बार-बार मंच से मुस्लिम प्रतिभागियों का धन्यवाद करते सुनाई दिए।
-----------------------------------------
हैंडस टू केयर वेलफेयर सोसायटी द्वारा पैरामाउंट कालोनी में योग शिविर आयोजित किया, जिसमें योग टीचर द्वारा सोसायटी के सदस्यों को योग कराया। सोसायटी के परम बत्रा, कंवल लूथरा, विजय दत्ता, सुुनील सूरी, दीपक अल्लाब्दी, रेखा ढींगरा, प्रिंस ढींगरा, जितेन्द्र पाल सिंह, वीरेन्द्र गुप्ता, पंकज, मनबीर बत्रा और गौरव मदान इस दौरान मौजूद रहे।