{"_id":"5b255ee34f1c1bc5628b5767","slug":"11529175779-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
महंगी/गंगोह। एसडीएम को अवगत कराए जाने के बावजूद ग्राम मोहम्मदपुर गुर्जर के ग्रामीणों को सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिली है। शनिवार को गुस्साएं ग्रामीणों ने पानी के बीच खडे़ होकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की।
मोहमदपुर गुर्जर गांव के ग्रामीणों विक्रम सिंह, संजय शर्मा, जगपाल, रीना, महेंद्र, पप्पू आदि का कहना है कि गांव में मुख्य चौराहे पर पानी निकासी ना होने के चलते गंदा और कीचड़ युक्त पानी भरा हुआ है। बीच सड़क पर जलभराव से गंदगी एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। गांव झाडवन, बालू, रादौर सहित अनेक गांवों के ग्रामीणों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। इससे उनको काफी परेशानी होती है। 15 दिन पूर्व ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक कोई अधिकारी गांव नहीं आया है। जलभराव लगातार बढ़ने से मकानों को भी खतरा बन गया है। ग्राम प्रधान शशी देवी का कहना है की जल्द ही पानी निकासी का रास्ता निकाला जाएगा।