{"_id":"5b1587324f1c1ba06e8b6567","slug":"11528137522-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी ना होने तक धरने पर डटे रहेंगे ग्रामीण डाक सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी ना होने तक धरने पर डटे रहेंगे ग्रामीण डाक सेवक
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की।
सोमवार को भी मुख्य डाकघर पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के नेतृत्व में ग्रामीण डाक सेवकों का धरना जारी रहा। इसके पश्चात ग्रामीण डाक सेवकों ने सांसद राघव लखनपाल शर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने सातवें वेतन आयोग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों के लिए बनाई गई कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। विकास, नईम अहमद, जगपाल, अशोक कुमार, सचिन, सुंदरलाल, मेनपाल, बच्चन सिंह, सुरेश, जसबीर, राजपाल, मेघराज, विश्वास, नंद किशोर, धर्मपाल, मंगल सिंह, आशीष त्यागी, दीपक, सत्येंद्र, नरेंद्र, कौशलपाल, सुरेश, समय सिंह, महावीर, बाबूराम मौजूद रहे।