{"_id":"5b05b9534f1c1bd3408b74b6","slug":"11527101779-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिरड़ के डंक से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिरड़ के डंक से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Updated Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिरड़ के डंक से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
नकुड़ (सहारनपुर)। भिरड़ के डंक से एक युवक चक्कर आने के बाद बेहोश हो गया। परिजन तुरंत ही उसे सीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
नगर के मोहल्ला बंजारान निवासी 35 वर्षीय दीपक पुत्र अशोक कुमार नकुड़-गंगोह रोड पर कोतवाली के पास किराना की दुकान करता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी दुकान पर जाने के लिए तैयार हो रहा था कि तभी घर के अंदर ही एक के बाद एक करके दो भिरड़ ने उसके माथे और घुटने पर डंक मार लिया। इसके बाद दीपक को चक्कर आ गया और कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गया। यह सब देख दीपक के परिजनों के हाथ पांव फूल गए। परिजन तुरंत ही उसे सीएचसी ले गए। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, नकुड़ सीएचसी अधीक्षक डा. रोहित वालिया ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे जब दीपक को सीएचसी लाया गया था तो वह मृत अवस्था में था। परिजनों के कहने पर ही जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिवार की ओर से भिरड़ के डंक मारने की बात ही सामने आई है।