{"_id":"5afc73474f1c1b1b5e8b5035","slug":"11526494023-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ा बिरादरी की बैठक में कैराना उप चुनाव को लेकर नहीं हुआ कोई निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ा बिरादरी की बैठक में कैराना उप चुनाव को लेकर नहीं हुआ कोई निर्णय
Updated Wed, 16 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। कैराना लोकसभा उपचुनाव में समर्थन देने के लिए हुई गाड़ा बिरादरी की बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका। अब अंतिम निर्णय 20 मई को सहारनपुर में होने वाली बिरादरी की बैठक में लिया जाएगा। बैठक में कहा गया कि जो प्रत्याशी बिरादरी को सम्मान देगा उसी को समर्थन दिया जाएगा।
बुधवार को गांव सालीरी में गाड़ा बिरादरी की बैठक में 35 गांव तथा चार नगर निकाय के जिम्मेदार लोगों ने हिस्सेदारी की। बैठक में पूर्व प्रधान बख्ते मुनीर ने कहा कि अब तक किसी भी प्रत्याशी ने गाड़ा बिरादरी का सम्मान नहीं किया और न ही कोई भी प्रत्याशी बिरादरी के जिम्मेदार लोगों से मिला है। कहा कि जो भी प्रत्याशी गाड़ा बिरादरी को सम्मान देगा, उसी का समर्थन किया जाएगा। गांव सीकरी के पूर्व प्रधान डा. वाजिद ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र में गाड़ा बिरादरी के 60 हजार से ज्यादा वोट है। यह सभी वोट उसी प्रत्याशी को मिलेंगे जो हमारी बिरादरी के हक में कार्य करेगा। गांव कातला के अनीस अहमद तथा गांव पटनी के तसव्वर ने कहा कि संयुक्त प्रत्याशी ने आज तक गाडा बिरादरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया है।
अब 20 मई को सहारनपुर में गाड़ा बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की बैठक में किसी भी प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान बिरादरी की एक 20 सदस्यों की कमेटी पूर्व प्रधान बख्ते मुनीर की अध्यक्षता में बनाई गई, जिसमें नाजिम प्रधान, महमूद, अजरम, अहसान, कुर्बान, अययाज, अहकाम, गफ्फार, इरफान, मो. असलम, लियाकत, खालिक, अनीस, मजाहिर प्रधान, नावेद प्रधान, खलीफा, इमरान, अलताफ, जहांगीर, कारी अलताफ, इरफान तथा अहमद आदि को रखा गया है।