फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताईक्वांडो में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी

ताईक्वांडो में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी

Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
ताईक्वांडो में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी
सहारनपुर। करनाल में चार से छह मई तक आयोजित चैंपियन ट्रॉफी ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओशो हेल्थ टैंपल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। महासचिव उमेश रोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में उनके आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से छह खिलाड़ी पदक जीतकर लौटे हैं। जयवर्धन, अनंश्य और पयस्विनी ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि उत्सव और शिशिर ने रजत और संजीव कुमार ने कांस्य पदक जीता। लौटने पर डॉ. विवेक यादव, डॉ. पूनम, सारिका शर्मा, बबीता मलिक, अलका कुमार, प्रदीप सिंह, नितेश वर्मा, संजय आर्य, अंकित सांगवान, राम मारवाह, सागर कुमार, राहुल, अनवर अली आदि ने विजेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

आज सम्मानित होंगे खिलाड़ी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज सत्र 2017-18 में खेलों के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न पौने 12 बजे पुस्तकालय सभागार में कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और भारतीय हैंडबॉल के अध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय होंगे, जो खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed