फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गर्भ कल्याणक की पूजा करने वाला नहीं कर सकता भ्रूण हत्या

गर्भ कल्याणक की पूजा करने वाला नहीं कर सकता भ्रूण हत्या

Fri, 27 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
गर्भ कल्याणक की पूजा करने वाला नहीं कर सकता भ्रूण हत्या
गर्भ कल्याणक की पूजा करने वाला नहीं कर सकता भ्रूण हत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। जैन बाग स्थित जैन मंदिर में पंच कल्याणक महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में गर्भ कल्याणक की क्रियाएं हुई। बृहस्पतिवार को जैन मुनि विरंजन सागर महाराज, विजय सागर महाराज, विशिला माता के सानिध्य में सर्वप्रथम देवज्ञा, गुरु आज्ञा, इंद्र प्रतिष्ठा और पात्र शुद्धि की गई। ध्वजारोहण जुगंदर दास जैन सेवक परिवार द्वारा किया गया। घटयात्रा में बैंडबाजों संग इंद्राणी 108 कलश और पीले वस्त्र धारण कर विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन बाग पहुंची। मंडप का उद्घाटन जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने किया। हस्तिनापुर से आए नरेश चंद जैन कांसल ने विधि विधान से पूजा पाठ कराया। श्रीजी का अभिषेक आशीष जैन के परिवार ने किया। जैन मुनि विरंजन सागर महाराज के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य विनय जैन को प्राप्त हुआ। महिला मंडल ने जैन मुनि को शास्त्र भेंटकर आशीर्वाद लिया। विरंजन सागर महाराज ने कहा कि आज हम भगवान के गर्भ कल्याण बना रहे हैं, जो भगवान के गर्भ कल्याणक की पूजा करता है। वह भ्रूण हत्या कभी नहीं कर सकता है। गर्भपात सबसे बड़ा पाप है। जैन धर्म अहिंसा की जयघोष करने वाला है। इसके साथ ही मंगल कलश, अखंड ज्योति की स्थापना की गई। राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, मेयर संजीव वालिया ने जैन मुनि का आशीर्वाद लिया। संजीव जैन, विधु जैन, आशीष जैन, दीप्ति जैन, विपिन जैन, नीरू जैन, श्रेयांश जैन, सुभाष जैन, सपुन जैन, अरविंद जैन, भारत भूषण जैन, रजत जैन, अमित जैन, विजय जैन, संजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed