फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूल पहुंचे कमिश्नर ने नए बच्चों का स्वागत किया

स्कूल पहुंचे कमिश्नर ने नए बच्चों का स्वागत किया

Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्कूल पहुंचे कमिश्नर ने नए बच्चों का स्वागत किया
स्कूल पहुंचे कमिश्नर ने नए बच्चों का स्वागत किया
विज्ञापन

सहारनपुर। स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ करने के लिए कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी बृहस्पतिवार को छिदबना स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में संख्या बढ़ाने के लिए शत प्रतिशत बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही नया दाखिला पाने वाले बच्चों का स्वागत किया और उन्हें उपहार भी दिए।
कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आउट ऑफ स्कूल यानी स्कूल न जाने वाले बच्चों का नामांकन कर स्कूलों से जोड़ने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक नवाचार एवं अधिगम तथा शिक्षण सामग्री का उपयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान कमिश्नर ने मिड डे मील की गुणवत्ता को परखा। एडी बेसिक अनुराधा शर्मा और बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने कमिश्नर को उनके निर्देशों का अनुपालन कराने का आश्वासन दिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा संचालित पीएलसी टीम द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। टीम में डॉ. पूजा यादव, नीलू चोपड़ा, कपिल दुआ, संगीता, इंदिरा भल्ला, रिजवान, इशा जैन आदि ने प्रतिभाग किया। ग्रामीणों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। एडी बेसिक अनुराधा शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कौशिक ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल जवाब किए। इस स्कूल स्टाफ के सदस्य सीमा सिंह, श्यामलाल, विपेंद्र, संदीप, अरुण, प्राची, बिंदू, किरण, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

--
माडल स्कूलों में कक्षा छह में भी होंगे दाखिले
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेजों में कक्षा छह में भी दाखिले किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर इन कालेजों में कक्षा नौ और 11 में दाखिले की प्रक्रिया पहले से चल रही है। अब शासन का नया आदेश आया है, जिसमें कक्षा छह में भी दाखिला करने को कहा गया है। कक्षा छह में दाखिले के लिए तीनों कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह माडल कालेज नौगांवा, ढायकी और चौरादेव में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed