फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ठेका हटाने की मांग

ठेका हटाने की मांग

Tue, 03 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ठेका हटाने की मांग
हाईवे पर शराब का ठेका हटाने की मांग
विज्ञापन

नानौता। हाईवे पर शराब का ठेका खोलने के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने थाने पर तहरीर देकर ठेका हटवाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि हाईवे पर ठेका खुलने से छात्राओं को छेड़छाड़ और विवाद बढ़ने के हालात से जूूझना पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ठेकों को हाईवे से 500 मीटर दूर करने के आदेश के बाद नगर के गंगोह रोड पर शराब का ठेका खोला गया था। लेकिन आदेश में बदलाव के बाद फिर से शराब के ठेकों को हाईवे पर खोला जा सकता है। इसके चलते नगर के सहारनपुर रोड पर शराब के ठेके खोले जाने की सूचना पर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। क्षेत्रवासी नवाब पंवार, राजेश सैनी, रहीश, अमित, सोनू, शाहजमा, तसलीम, रशीद, गोकरण, रामकिशन राणा, धर्मवीर, बिट्टू, विनय कुमार, मनीष राणा, शिवकुमार, अरविंद, आमिर आदि ने बताया कि शराब का ठेका हाईवे पर खुलने से आसपास रहने वाले लोगों तथा वहां से क्षेत्र के ग्राम खुड़ाना, बाबूपुरा, सोना अर्जुनपुर, फतेहपुर सहित अनेक गांवों से नानौता में पढ़ाई करने आने वाली छात्राओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यहां से ठेका हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed