फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सपा-बसपा गठबंधन से एक एक सीट को तरसेगी भाजपा : आजम खान

सपा-बसपा गठबंधन से एक एक सीट को तरसेगी भाजपा : आजम खान

Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन से एक एक सीट को तरसेगी भाजपा : आजम खान
सहारनपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान ने कहा कि सपा और बसपा गठबंधन के चलते भाजपा को लोकसभा चुनाव में प्रदेश में एक एक सीट पाने के लिए तरसना पडे़गा। उन्होंने कहा कि कमजोर तबके एकजुट होते हैं तो बडे़ बादशाह ध्वस्त हो जाते हैं। इसके लिए पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से पिछडे़ वर्ग को एकजुट होना होगा। हालांकि आजम खान मायावती के साथ मंच साझा करने के सवाल को टाल गए।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री सरफराज खान के चकराता रोड स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले हिंदू मुस्लिम को बांटने का काम करती थी, अब उसने हिंदू को भी बांटना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कमजोर लोग जब एकजुट हो जाते हैं तो सत्ता डगमगाने लगती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दुनिया भर के तानाशाहों का अंजाम आपने देखा होगा। बोले कि हम ईद भी मनाएंगे और होली भी खेलेंगे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब लोग रोजी रोटी मांगते हैं तो उन्हें मिलता दंगा। यूपीकोका पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि यह एक्ट इसे लाने वाले लोगों पर भी लग सकता है, उन्हें इसे भूलना नहीं चाहिए। सपा बसपा गठबंधन पर किए गए एक सवाल के जवाब में वरिष्ठ सपा नेता ने कहा कि बीजेपी छोटे छोटे दलों से समझौता कर लें तो ठीक, लेकिन सपा बसपा मिल जाएं तो उन्हें गलत लगने लगता है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन, सरफराज खान, राजपाल फंदपुरी, फैसल सलमानी, नदीम कुरैशी, महजबीं खान, पुष्पेंद्र चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

-----------------------
मायावती से मंच साझा करने के सवाल को टाल गए आजम
सहारनपुर। सपा बसपा गठबंधन के पक्ष में बोलने के बावजूद सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान मायावती के साथ मंच साझा करने के सवाल को टाल गए। पत्रकारों द्वारा कई बार पूछे गए इस सवाल का पूर्व मंत्री ने कोई सीधा जवाब नहीं देते हुए बात को दूसरी ओर घुमा दिया। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो को नेताजी से शिकायत हो सकती है, अखिलेश यादव से नहीं। उन्होंने भरोसा जताया कि सपा बसपा गठबंधन प्रदेश से भाजपा का सफाया करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed