{"_id":"5abbe4cf4f1c1bf1298b466e","slug":"11522263247-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ताजमहल का टेंडर’ की प्रस्तुति पर दर्शक हुए लोटपोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ताजमहल का टेंडर’ की प्रस्तुति पर दर्शक हुए लोटपोट
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित संभागीय नाट्य समारोह के अंतर्गत गोरखपुर की टीम ने ताजमहल का टेंडर नामक हास्य नाटक का मंचन किया।
नाटक का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डा. दुर्ग विजय राय, प्रति कुलपति डॉ. डीके कौशिक एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के नाटक सर्वेक्षक शैलजा कांत ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। गोरखपुर से आई टीम ने ताजमहल का टेंडर हास्य नाटक के मंचन के दौरान संवाद अदायगी और नृत्य के साथ सरकारी तंत्र पर हास्य व्यंग्य से भरपूर शानदार प्रस्तुति दी। दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट होते रहे। नाटक के निर्देशक नारायण पांडेय को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका छायानट भी उपस्थित जन को भेंट की गई। कुलपति और प्रति कुलपति ने अकादमी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होता है और कुछ न कुछ सीखने को भी मिलता है। कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, योगेश पंवार, केके गर्ग, डा. अमित गर्ग, शशिकांत शर्मा आदि रहे।