फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इस्लामी शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी प्राप्त करें मदरसा छात्र: पंडित सतेंद्र

इस्लामी शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी प्राप्त करें मदरसा छात्र: पंडित सतेंद्र

Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
इस्लामी शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी प्राप्त करें मदरसा छात्र: पंडित सतेंद्र
देवबंद (सहारनपुर)। मदरसा मेराजुल उलूम में मॉडर्न एजूकेशन कंसलटेंसी सेंटर की ओर से छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों से लगन और मेहनत के साथ तालीम हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को ईदगाह रोड स्थित मदरसा मेराजुल उलूम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि आज का समय टेक्नोलॉजी का है इसलिए मदरसे के छात्रों के लिए जरूरी है कि वह इस्लामिक शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा में भी कदम आगे बढ़ाएं। ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी क्षेत्र में मायूसी का सामना न करना पड़े। सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद इब्राहीम ने कहा कि तालीम के लिए जीवन अंधकारमयी होता है। इसको हासिल करके ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। मैनेजर डा. तैय्यब चौधरी ने कहा कि छात्र छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी दी जा रही है। डा. एसए अजीज ने कहा कि अंग्रेजी भाषा अंतरराष्ट्रीय भाषा है। जिसको हासिल करना बेहद जरूरी है। इस दौरान अतिथियों ने छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस मौके पर मौलाना सलमान, अब्दुल कादिर, मौ. नफीस, डा. मुनव्वर, हरिओम सिंघल, मुफ्ती मुकीम, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed