फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विद्युत कैंप लगा कर 26 लाख रुपये की वसूली

विद्युत कैंप लगा कर 26 लाख रुपये की वसूली

Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कैंप लगा कर 26 लाख रुपये की वसूली
विद्युत कैंप लगा कर 26 लाख रुपये की वसूली
विज्ञापन

बेहट। विद्युत विभाग द्वारा बेहट बिजलीघर पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बकाया विद्युत बिलों के 26 लाख 57 हजार रुपये की वसूली की गई, जबकि चार नए कनेक्शन भी दिए गए।

शनिवार को बिजलीघर पर लगे शिविर में घरेलू बिल संशोधन, निजी नलकूप बिल संशोधन, कैश काउंटर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। उपभोक्ताओं ने शिविर में पहुंचकर अपने बकाया बिजली के बिल भी जमा कराए। शिविर में 17 लाख 40 हजार बकाया बिलों की वसूली की गई, जबकि व्यावसायिक कनेक्शनों के करीब 9 लाख 17 हजार रुपये जमा कराए गए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा ने कहा कि सभी उपभोक्ता बिजली का बिल समय से जमा कराएं और विद्युत चोरी रोकने में विभाग का सहयोग करें। इस दौरान एक्सईन अभिषेक कुमार, एक्सईन बेहट एसके गुप्ता, डीआर सोनी, जेई अभय कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed