फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निगम की जमीन पर बनाए गए 54 मकान होंगे ध्वस्त

निगम की जमीन पर बनाए गए 54 मकान होंगे ध्वस्त

Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
निगम की जमीन पर बनाए गए 54 मकान होंगे ध्वस्त
निगम की जमीन पर बनाए गए 54 मकान होंगे ध्वस्त
विज्ञापन


सहारनपुर। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने शारदा नगर में ब्रिज के पास नगर निगम की भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 54 आवासों को ध्वस्त करने के निर्देश नगरायुक्त को दिए हैं। इतना ही नहीं, ध्वस्तीकरण में लापरवाही या भेदभाव मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी नगरायुक्त को दी गई। वह मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा भी की गई।

कमिश्नर ने यूपी आईडीसी के अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए। कार्यों में पारदर्शिता के साथ ही निस्तारण में समय सीमा का ध्यान रखने को कहा। कहा कि उद्योग बन्धु की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। महाप्रबंधक यूपीआईडीसी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी में खराब सड़क को तत्काल बनवाया जाए। कार्य में यदि लापरवाही बरती गयी तो संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी। सहारनपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम व पुलिस अधीक्षक यातायात की संयुक्त टीम को सिग्नल लाइटों की जांच कर एक सप्ताह में चालू कराने के निर्देश दिए। ट्रैफिक सिग्नल लाइट में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी में समुचित बिजली, पानी आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी को श्रमिकों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होती है, तब तक आप जिला चिकित्सालय में समन्वय स्थापित कर उनकी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। मुजफ्फरनगर की पॉलीप्लास्टस प्राइवेट लिमिटेड बहलाना को बीमार उद्योग घोषित करने से इंकार करते हुए, उसकी तकनीकि जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त आयुक्त उद्योग की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की एक तकनीकी जांच टीम तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग को इस प्रकार बीमार उद्योग घोषित नहीं किया जा सकता। बैठक में उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण मनोज कुमार, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, महाप्रबन्धक यूपीआईडीसी, उप आयुक्त उद्योग कल्पना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed