फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की ड्यूटी बीआरसी पर

प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की ड्यूटी बीआरसी पर

Sun, 28 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की ड्यूटी बीआरसी पर
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की ड्यूटी बीआरसी पर
विज्ञापन

सहारनपुर। बलियाखेड़ी ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक से शिक्षण कार्य बीआरसी पर काम लिया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। अभिभावकों ने डीएम से जरूरी कदम उठाने की मांग की। सीडीओ की ओर से बीएसए को कार्रवाई कर डीएम कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
गांव कपासा निवासी आशीष कुमार, धूम सिंह, अंकित, दल सिंह, सोमपाल, अनिल कुमार और सुनील ने डीएम पीके पांडेय को बताया कि उनके गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रधान अध्यापक मो. रिजवान कई साल से स्कूल में न आकर बीआरसी पर काम कर रहा है। आरोप लगाया कि वह सप्ताह में एक दिन हाजिरी लगा जाता है। स्कूल में केवल एक शिक्षक ही बचा है, जो सभी कक्षाओं को पढ़ा पाने में असमर्थ है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस संबंध में वह कई बार बीएसए को अवगत करा चुके हैं, मगर कोई कदम उनकी ओर से भी नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद सीडीओ संजीव रंजन की ओर से 23 जनवरी को बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बीएसए को अपने स्तर से मामले की जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से मुझे अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फिर भी यदि शिकायत हुई है तो मामला गंभीर है। चूंकि शिक्षण कार्य पहला काम है, बाकी सब उसके बाद हैं। मामले को दिखवाकर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed