{"_id":"5a53b39f4f1c1b10788b7311","slug":"11515434911-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे पड़े स्पोर्ट्स कॉलेज सहित तमाम कार्य हो शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे पड़े स्पोर्ट्स कॉलेज सहित तमाम कार्य हो शुरू
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद और जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के नेतृत्व में सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर स्पोर्ट्स कॉलेज समेत तमाम रुके कार्य शुरू कराने की मांग की। सड़क से लेकर पेयजल और शुगर मिल आदि से जुड़ी समस्याओं को भी पत्र में दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही अमृत योजना के लिए सहारनपुर में आए 108 करोड़ रुपये राजनीतिक कारणों से गोरखपुर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उन्होंने सहारनपुर के हिस्से का पैसा सहारनपुर में ही लगाने की मांग की। गन्ने के बकाये का भुगतान शीघ्र कराने तथा आलू के वाजिब दाम तय करने की मांग की। जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि सहारनपुर की सभी छोटी बड़ी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, मगर शासन और प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। चेतावनी दी कि यदि गड्ढों की वजह से सड़क हादसे में किसी की जान जाती है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बेहट तहसील में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज को शीघ्र पूरा किया जाए।
बेहट विधायक नरेश सैनी ने सिद्घपीठ शाकंभरी देवी के मार्ग में आने वाली बरसाती नदियों पर पुल बनाने तथा मौलाना महमूदुल हसन मेडिकल कॉलेज को सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठाई। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने बंद चीनी मिलों को शीघ्र चलवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार राजू, राजेंद्र चौधरी, सुशील चौधरी, काजी शौकत, नरेंद्र शर्मा, डॉ. केके सैनी, विक्की पूजना, बॉबी कर्णवाल, शिव कुमार सैनी, नसीब खान आदि शामिल रहे।