{"_id":"5a4fc4874f1c1bfe7a8b5653","slug":"11515177095-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर जारी, ठंड से कांपा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर जारी, ठंड से कांपा शहर
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर जारी, ठंड से कांपा शहर
सहारनपुर। जिले में शीतलहर का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। कोहरा छंटने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दो दिन बाद दोपहर में निकली धूप भी ठिठुरन कम न कर सकी।ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया गया।
साल के पहले दिन से ही जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इस वजह से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। हालांकि दो दिन से कोहरा कम है। मगर शीतलहर जारी है। इसके चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा है। इससे दुकानदार मायूस हैं। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप जरूरी निकली। लेकिन इससे लोगों को खास सुकून नहीं मिल सका। शुक्रवार को न्यूनतम तापतान 5.09 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, वर्तमान में गेहूं, सरसों, चना, मसूर, गन्ना, गोभी, पालक, मैथी, प्याज, मूली आदि की फसलें खेतों में खड़ी हैं। अत्यधिक ठंड की वजह से फसलों की ग्रोथ रुक रही है, जिसे लेकर किसान चिंतित है। फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। उधर, चूंकि सर्दियों में आम, लीची और बागवानी में अन्य पेड़ों पर बोर आता है। सर्दी अधिक होने की वजह से बागवानी भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
---
कक्षा नौ से बारहवीं तक
के लिए भी हों छुट्टियां
लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों के भी अवकाश की मांग उठने लगी है। गौरतलब है कि प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की छुट्टी की हुई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर माध्यमिक विद्यालयों में बाकी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए भी पूूर्ण अवकाश की मांग की है। सुशील पुंडीर ने कहा कि अत्यधिक ठंड की वजह से कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम है। ऐसे में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। बैठक में अनिल शर्मा, हरिपाल सिंह, रविंद्र पंवार, डॉ. बृजमोहन द्विवेदी, ब्रिजेश पुंडीर, डॉ. सादाराम, डॉ. मनीष जायसवाल, ऋषिपाल, जेपी त्यागी आदि मौजूद रहे।