फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नर्व वर्ष के स्वागत को उत्साहित शहर--

नर्व वर्ष के स्वागत को उत्साहित शहर--

Sat, 30 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
नर्व वर्ष के स्वागत को उत्साहित शहर--
सहारनपुर। नव वर्ष 2018 के स्वागत के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। न्यू इयर की पार्टी मनाने के लिए होटल और रेस्टोरेंट में बुकिंग फुल होनी शुरू हो गई है। कई जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नव वर्ष के स्वागत को लेकर बच्चे और युवा वर्ग में उत्साह है। बाजारों में ग्रीटिंग कार्ड और उपहारों की दुकानों पर भीड़ लगी है। शहर में कोई पार्टी देकर तो कोई एक-दूसरे को उपहार या फिर ग्रीटिंग कार्ड देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं देना चाहता है। फूलों के गुलदस्तों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। महानगर के होटलों और रेस्टोरेंट में पार्टी करने के लिए शनिवार की रात से बुकिंग फुल होने लगी। शहर में जगह ना मिलने के कारण लोग बाहर जाकर भी पार्टी करने मूड़ बना चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, नव वर्ष कार्यक्रमों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। इसके लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। हर वर्ष नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात 12 बजे युवा वर्ग घंटाघर पर एकत्र होकर हुड़दंग करते हैं। इसे रोकने के लिए घंटाघर के आसपास रविवार की शाम बैरीकेडिंग लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि रात 12 बजे के बाद किसी होटल व रेस्टोरेंट में पार्टी नहीं होगी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंग करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed