फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ोल पर लगे बल्ब खराब होने से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाश

ोल पर लगे बल्ब खराब होने से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाश

Thu, 21 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ोल पर लगे बल्ब खराब होने से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाश
देवबंद (सहारनपुर)। कपड़ा व्यापारियों ने बाजार में बढ़ते अतिक्रमण व ई-रिक्शाओं के कारण लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की शासन प्रशासन से मांग की है। साथ ही बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता प्रकट की गई।
विज्ञापन

बुधवार को मेन बाजार में कपड़ा एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि अतिक्रमण व ई-रिक्शाओं के कारण लगने वाले जाम के कारण व्यापारियों को हो रही परेशानी के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया था। लेकिन, कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। महामंत्री इनाम अहमद ने कहा कि बुधवार को लगने वाले पैठ बाजार में महिला चोरों का गैंग सक्रिय है। इसलिए व्यापारी सचेत होकर व्यापार करें। संरक्षक उमेश सिंघल व अखिलेश जैन ने कहा कि नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले एक महीने के भीतर चोर 15 से दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। व्यापारियों ने कहा कि कुछ विद्युत खंभों पर लगी लाइटें खराब पड़ी हैं चोर अंधेरा का लाभ उठाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस संबंध में शीघ्र ही पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में बाजारों में पुलिस गश्त तेज कराने की मांग की है। इस मौके पर दिलशाद कुरैशी, मोहतरम अली, गगन गिरधर, नसीम गुलशन, इरशाद सैफी, अतुल जैन, बिजेंद्र जैन, रिजवान अंसारी, जिशान, सागर, संजय जैन, बॉबी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed