{"_id":"5a1db5114f1c1b72548c00e8","slug":"11511896337-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी बागी, पार्टी ने दिया सरिता को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी बागी, पार्टी ने दिया सरिता को समर्थन
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी बागी, पार्टी ने दिया सरिता को समर्थन
नकुड़। मतदान से ठीक पहले नगर पालिका चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने अचानक सपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने निर्दलीय प्रत्याशी सरिता गुप्ता को समर्थन का ऐलान किया। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी असद मसूद को पार्टी से निष्कासित करने की बात की।
सोमवार की शाम नकुड़ से चेयरमैन पद के कांग्रेस प्रत्याशी असद मसूद ने सपा प्रत्याशी खालिद खान को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी तथा इसके बाद कांग्रेस पार्टी के मतदाताओं में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि देर शाम को कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान छोड़ने सपा के पाले में जाने के निर्णय से नाराज काफी संख्या में समर्थकों ने बसपा प्रत्याशी शाहनवाज खान के कार्यालय पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन बसपा को देने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद कांग्रेस के जनपद स्तरीय नेताओं में हड़कंप मच गया और मंगलवार की दोपहर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कांग्रेस प्रत्याशी असद मसूद के निर्णय पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी सरिता गुप्ता को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी। चुनाव से मात्र एक दिन पूर्व हुई इस उथल-पुथल से कांग्रेस मतदाता असमंजस की स्थिति में हैं। प्रेसवार्ता में बेहट विधायक नरेश सैनी, महेंद्र तनेजा, चंद्र शेखर मित्तल, सरदार जगजीत सिंह, डा. विनोद गुप्ता, हाजी याकूब कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, बंशीलाल, रणधीर चौहान, राजू प्रधान, नीटू मामा, अमित वत्स आदि रहे।