फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आईआईए ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

आईआईए ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
आईआईए ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं को बताते हुए उनका निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को सीएम को सौंपे गए ज्ञापन में आईआईए ने कहा कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यहां पर पोपुलर और यूकेलिप्टिस की वानिकी बडे़ स्तर पर होती है। प्रदेश में आरा मशीन पर प्रतिबंध होने के चलते प्लाइवुड इंडस्ट्री, जिसे सहारनपुर में विकसित होना चाहिए था, वह हरियाणा के यमुनानगर में स्थापित हो गई। जिले से रोजाना करीब दो हजार ट्रालियां यमुनानगर जाती हैं। इससे प्रदेश को राजस्व के साथ ही रोजगार की भी हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि आरा मशीनों पर प्रतिबंध के चलते वुडकार्विंग उद्योग पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने वुडन हैंडीक्राफ्ट के संरक्षण के लिए निर्यात हब स्थापित करने की मांग की। ज्ञापन में हौजरी उद्योग के लिए कलस्टर स्थापित करने, सरसावा स्थित वायुसेना स्टेशन में यात्री टर्मिनल का निर्माण करने, पिलखनी औद्योगिक आस्थान में व्याप्त समस्याओं का निस्तारण करने, औद्योगिक क्षेत्र को फ्री होल्ड कराने, नगर निगम बोर्ड में संस्था के पदाधिकारियों को भी शामिल करने आदि की मांग भी की गई। इस दौरान चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा, महासचिव प्रमोद सडाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed