फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिड़वी और टोडरपुर चीनी मिलों को चलाने की मांग

बिड़वी और टोडरपुर चीनी मिलों को चलाने की मांग

Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिड़वी और टोडरपुर चीनी मिलों को चलाने की मांग
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाजपा नेता अतुल फंदपुरी नें प्रदेश सरकार से बंद पड़ी बिड़वी और टोडरपुर चीनी मिलों को चलाए जाने के साथ ही गन्ने का भाव साढे़ तीन सौ पचास रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग की है। यहां हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में अतुल फंदपुरी ने कहा कि गन्ने के भाव में दस रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी नाकाफी है। सरकार अपने घोषणापत्र के अनुसार लागत का डेढ़ गुना मूल्य निर्धारित किए जाने की घोषणा करे। उन्होंने कहा कि आधा नवंबर माह बीत चुका है और बिड़वी और टोडरपुर शुगर मिलें न चलने के कारण इस क्षेत्र का किसान गेहूं बुआई के लिए अपनी फसल को कोल्हुओं पर लुटाने को मजबूर हो रहा है। बैठक में चौ रामधन सिंह, चौ रामकुमार, प्रधान धनपाल सिंह, रजत चौधरी, ललित चौधरी, विपिन पंवार, अंकुर उपाध्याय, सुशील अग्रवाल, विशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed