फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरसावा थाने के वार्षिक निरीक्षण में रखरखाव उत्कृष्ट

सरसावा थाने के वार्षिक निरीक्षण में रखरखाव उत्कृष्ट

Wed, 15 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
सरसावा थाने के वार्षिक निरीक्षण में रखरखाव उत्कृष्ट
सरसावा (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सरसावा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया तथा अभिलेखों एवं असलहे की रखरखाव को उत्कृष्ट बताते हुये थानाध्यक्ष को प्रशस्ति देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने सरसावा थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे जहां सबसे पहले गारद ने कप्तान को सलामी दी। इसके उपरांत पुलिस कप्तान सीधे पुलिस कर्मियों की बैरक में पहुंचे तथा बैरकों का हाल देखा। बैरक के बाद उन्होंने मेस तथा बना हुआ खाना परखकर संतुष्टि जाहिर की। पुलिस कप्तान ने कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों को गहनता से परखा तथा मालखाने का मुआयना किया। शस्त्रागार में उन्होंने अनेक शस्त्रों को खुद परखा तथा कारतूसों की तिथियों बारीकी से जांच की। इसके बाद क प्यूटर कक्ष, बंदी गृह के अलावा शौचालय की सफाई व्यवस्था भी देखी। थाने के परिसर में मुकदमों में शामिल वाहनों की भारी संख्या देखकर एक बारगी एसएसपी भी दंग रह गये तथा थानाध्यक्ष को सभी वाहनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। मीडिया ये बात करते हुये एसएसपी ने कहा कि जिन मामलो का निस्तारण हो चुका है उनसे जुड़े वाहनों को मालिकों को सौंपा जायेगा। निरीक्षण से संतुष्ट नजर आये एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए थानाध्यक्ष यशपाल धामा को प्रशस्ति पत्र देने की बात कही। एसएसपी ने सीओ नकुड़ की कार्यशैली की सराहना भी की। इस दौरान थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed