{"_id":"5a05f56c4f1c1b65548bc5af","slug":"11510339948-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और आप प्रत्याशियों ने कराए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और आप प्रत्याशियों ने कराए नामांकन
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और आप प्रत्याशियों ने कराए नामांकन
गंगोह (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा एवं आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। भाजपा ने वार्ड सभासदों के लिए चार मुस्लिम प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा है।
शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। अब तक नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने रुशदा बेगम, सपा ने नसीमा बेगम, भाजपा ने शकुंतला सैनी, बसपा ने कौशल कश्यप, रालोद ने नूरजहां और आम पार्टी ने शर्मिष्ठा देवी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा जहां कांग्रेस सभी 25 वार्डों में सभासद चुनाव लड़ रही है। भाजपा पहली बार अपने सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरी है और चेयरमैन सहित 18 सभासदों को प्रत्याशी बनाया है। इनमें से चार प्रत्याशी मुस्लिम है। वार्ड 11 से अफसाना मलिक पत्नी शाहिद मलिक, वार्ड 12 से शगुफ्ता पत्नी डॉ. यूसुफ, वार्ड 19 से फरजाना पत्नी आसिफ वार्ड 20 से अनवरी पत्नी नवाब चौधरी को कमल के निशान पर चुनाव मैदान में उतारा है। वही अन्य पार्टियां ने भी अधिकांश वार्डों में अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों ने अध्यक्ष शकुंतला सैनी के साथ विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में दल बल के साथ नामांकन दर्ज कराए। मा. यशपाल सिंह सैनी, डॉ. ओमपाल सैनी, अशोक गुप्ता, सुशील कम्हेड़ा, नीरज अग्रवाल, रमेश चंद गर्ग, भारत सिंह धीमान, गगन गर्ग, अनुज अग्रवाल, धीरी देवी, डॉ. जितेंद्र सैनी मौजूद रहे।