फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अतिक्रमण और जाम से निपटने को व्यापारियों ने की पहल

अतिक्रमण और जाम से निपटने को व्यापारियों ने की पहल

Tue, 31 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण और जाम से निपटने को व्यापारियों ने की पहल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कसबे में अतिक्रमण से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए व्यापारियों की बैठक में हाईवे को दोनो तरफ पांच-पांच फीट तक खाली रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही टैंपू, जीप और बसों के संचालन को भी सुव्यवस्थित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

पंचायत भवन सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में होने नहीं दिया जाएगा, लेकिन व्यापारियों की भी जिम्मेदारी है कि उनकी वजह से हाईवे पर आवागमन प्रभावित न हो। रेहड़ी ठेली वालों को भी खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाए और सड़क पर भी अतिक्रमण न रहे। इसके लिए रेहड़ी, ठेली वाले और दुकानदार आपसी सामंजस्य से समस्या का हल निकालें। नगर अध्यक्ष राजेश राणा ने दुकानदारों से अनुरोध किया कि वे अपना सामान सड़क तक न फैलाएं जिससे जाम लगने के हालात पैदा हों। उन्होंने बताया कि कसबे की तीनों हाईमास्ट लाइटों को ठीक कराने के साथ ही व्यापार मंडल ने कसबे में जगह जगह बेंचों को रखवाने के लिए बीडीओ से वार्ता कर ली है। जल्द ही यह व्यवस्था हो जाएगी। एसआई राधेश्याम ने सड़क के दोनों तरफ दस दस फीट तक जगह खाली रखे जाने की बात कही। इस पर व्यापारियों ने पांच पांच फीट तक जगह खाली रखने पर अपनी सहमति जता दी।
विज्ञापन

अध्यक्षता पंडित विष्णुदत्त शर्मा और संचालन संजीव सिंघल एवं राव साजिद ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में राज कुमार डाबर, डॉ. देवराज पुंडीर, विनोद गोयल, प्रमोद भारद्वाज, रिजवान अंसारी, राजीव शर्मा, फुरकान, जुगमेंद्र शर्मा, हारुन फारुखी, सुरेश अग्रवाल, ताहिर मलिक, संजय रोहिला, सलीम जावेद, पंकज वर्मा, राकेश धीमान, राजपाल कश्यप, राकेश धीमान, बाबूराम सैनी, कय्यूम मिस्त्री, मुनीष बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed