फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

Mon, 18 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सभी दस्तकारों के आराध्य देव हैं। सभी को निष्ठा से कर्म करते हुए समाज और देश के हित में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
रविवार को पेपर मिल तिराहे पर स्थित विश्वकर्मा चौक पर विश्वकर्मा महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने स्वामी कल्याण देव विश्वकर्मा महिला डिग्री कालेज में कक्ष निर्माण के लिए अपनी निधि से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद ने कहा कि सतयुग में राजा हरीशचंद्र की नगरी काशी, त्रेता में श्रीलंका, द्वापर में द्वारिका का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया था।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सभी दस्तकारों के आराध्य हैं। पूर्व विधायक राजीव गुंबर और विरेंद्र ठाकुर, मानवीर पुंडीर, ओमपाल पांचाल विश्वकर्मा, मोहनलाल धीमान, जनेश्वर आर्य, जयपाल सिंह धीमान, नकलीराम धीमान, तेजपाल प्रधान, सुुंदरलाल जांगिड, राकेश पांचाल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मदनपाल धीमान और संचालन तेजपाल धीमान ने किया। राकेश पांचाल, अनिल धीमान, सुशील धीमान, योगेश धीमान, गौरव धीमान, विश्वपाल, नरेश पांचाल, अंति धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सर्किट हाऊस रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर श्री रामेश्वरम सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांगेस नेता मुकेश चौधरी ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान निर्माण एवं सृजन के देवता माने गए हैं। अध्यक्ष पंडित मुकेश कपिल, रामकुमार, ओमप्रकाश शर्मा, गोवर्धनदास शर्मा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed