{"_id":"59bd81464f1c1b37688b4f2f","slug":"11505591622-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूखदारों को छेड़ो नहीं, आम व्यापारी को छोड़ो नहीं
सहारनपुर। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में टीम रसूखदारों को छेड़ो नहीं और आम आदमी को छोड़ो नहीं का फंडा अपना रही है। इसकी वजह से लोगों में नाराजगी है। हालांकि नगर निगम द्वारा कुछ लोगों के प्रति नरमी बरतने की सबसे बड़ी वजह पर्याप्त पुलिस बल न मिलना माना जा रहा है।
नगर निगम की टीम ने शनिवार को गुरुद्वारा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। समय से पुलिस बल न मिलने की वजह से अभियान दोपहर के बाद शुरू किया गया। जो पुलिस बल मिला वह पर्याप्त नहीं था, इस वजह से निगम के अधिकारी रसूखदार और राजनीतिक पहुंच रखने वालों के अतिक्रमण को छूने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। शनिवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर ज्यादातर दुकानदारों में खलबली सी मची हुई है। अभियान के दौरान निगम की टीम ने 27 हजार 500 रुपये की रिकवरी भी की। उधर, नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि निगम के अधिकारी अभियान को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं, मगर अन्य विभागों का सहयोग नहीं मिल रहा है।