फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपनी संस्कृति से भटके युवाओं को सही राह पर लाएं शंकराचार्य व धर्म गुरू : पं. सतेंद्र

अपनी संस्कृति से भटके युवाओं को सही राह पर लाएं शंकराचार्य व धर्म गुरू : पं. सतेंद्र

Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अपनी संस्कृति से भटके युवाओं को सही राह पर लाएं शंकराचार्य व धर्म गुरू : पं. सतेंद्र
देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के नवनियुक्त उत्तर भारत के प्रभारी पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पर पश्चिमी संस्कृति हावी होती जा रही है। युवाओं को भारतीय संस्कृति की तरफ मोड़ने के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठनों, शंकराचार्यों एवं धर्म गुरुओं को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

दिल्ली में कार्यक्रम में हुई नियुक्ति के बाद रविवार को देवबंद लौटे सतेंद्र शर्मा ने वेद विहार कालोनी में स्वागत कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान की उन्हें संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका वह ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सात राज्यों में एक मुहिम चलाई जाएगी, जिसका मुख्य लक्ष्य हिंदू समाज के युवाओं को भ्रमित होने से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि धर्म गुरुओं को भी अपने मार्ग से भटकने के बजाए वेद व सनातन धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। बैठक में अरुण प्रताप राणा, हरिओम सिंघल, इंद्रपाल राणा, विशाल गर्ग, अजय गर्ग बिट्टा, प्रवीण देशवाल, राजेंद्र त्यागी, नीरज गोस्वामी, मोहन मेहरा, गुलशन गाबा, हरिकृष्ण सिंघल आदि ने पंडित सतेंद्र शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed