{"_id":"59b43ca04f1c1bf87f8b5667","slug":"11504984224-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी तंत्र को भाजपाईयों ने दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी तंत्र को भाजपाईयों ने दी नसीहत
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद गुटबाजी खत्म कर भाजपाई सरकारी तंत्र के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। भाजपा सांसद, मंत्री, विधायकों, डीएम और एसएसपी के बीच हुई गोपनीय बैठक में भाजपाइयों ने तल्ख अंदाज में कहा कि निचले स्तर पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं। पूर्व की सरकारों की तरह अब कुछ नहीं चलेगा।
शनिवार की शाम सर्किट हाउस में सांसद राघव लखनपाल शर्मा, राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम सहित जिलाधिकारी पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार के बीच गोपनीय बैठक हुई। सूत्र बताते हैं कि दो घंटे चली बैठक में भाजपा नेता निचले स्तर के सरकारी तंत्र से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने डीएम और एसएसपी से कहा पिछली सरकार की तरह कुछ नहीं चलेगा। निचले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया है। भाजपा कार्यकर्ता जन समस्या लेकर जाते हैं तो उनकी अनदेखी होती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद, मंत्री और विधायकों ने दोनों अधिकारियों से कहा कि सरकारी मशीनरी को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाना होगा। ताकि पार्टी की छवि जनता में खराब न हो। लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसकी शिकायत शासन से की जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी जन समस्या की तरफ ध्यान नहीं देगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस बैठक में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा सहित पूर्व विधायक भी शामिल रहे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह गुटबाजी छोड़कर एक मंच पर आए और जनता की समस्या को प्राथमिकता से निपटाए। इसका असर यह हुआ कि शुक्रवार को सांसद आवास पर भाजपा की जनपद की सभी इकाइयों की बैठक हुई और भाजपाई एक मंच पर आए। इसके बाद शनिवार सर्किट हाउस में गोपनीय बैठक में सरकारी तंत्र को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने की नसीहत भाजपाइयों ने दी।