फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भारत नव निर्माण के तहत छात्रों को शपथ दिलाई

भारत नव निर्माण के तहत छात्रों को शपथ दिलाई

Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
भारत नव निर्माण के तहत छात्रों को शपथ दिलाई
भारत नव निर्माण के तहत छात्रों को शपथ दिलाई
विज्ञापन

सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल मे शनिवार को भारत नव निर्माण 2017-2022 के तहत छात्रों को स्वच्छता अपनाने, भ्रष्टाचारमुक्त भारत बनाने, निर्धनता मिटाने, आतंकवाद और सांप्रदायवाद मिटाने तथा जातिवादमुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने आजादी के लिए लड़ी गई लड़ाई और आजादी के बाद के भारत के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने आईटीसी की ओर से लिंक रोड पर की गई सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आईटीसी के प्रोडक्शन मैनेजर मयंक पांडेय ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया
सहारनपुर। सोनिया विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल मेें स्वच्छता को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी पहुंचे, जिनसे विद्यार्थियों ने शहर की साफ-सफाई को लेकर सवाल किए। छात्रों ने शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर की शिकायत भी अधिकारी से की। इस दौरान सहारनपुर डॉट कॉम ने डीएवी स्कूल के सहयोग से कचरा प्रबंधन पर गोष्ठी भी आयोजित की, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य, सुशांत सिंघल, नीना धींगड़ा, रश्मि टैरेंस और गीताराम ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने नगर निगम के पास कचरा प्रबंधन के लिए जगह न होने पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन


डीपीएस में तैराकी प्रतियोगिता
सहारनपुर। डीपीएस में अंतरविद्यालीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने किया। इसमें कक्षा दो से दस तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि हार और जीत जीवन के दो पहलू हैं। मगर हार से विचलित नहीं होना चाहिए, बल्कि अगली बार जीत की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बन देश को बुलंदियों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed