{"_id":"598f5b0e4f1c1bfe538b4a79","slug":"11502567182-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मति से पास हुआ राशन डीलर का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसम्मति से पास हुआ राशन डीलर का प्रस्ताव
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वसम्मति से पास हुआ राशन डीलर का प्रस्ताव
गंगोह (सहारनपुर)। गांव मोहनपुरा उर्फ मैनपुरा ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सात माह पूर्व निरस्त हुए राशन डीलर के नाम का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हो गया। हालांकि प्रशासन ने किसी भी तरह के संभावित विवाद से निपटने को पूरी तैयारी कर रखी थी। ग्रामीणों ने डीलर चयन में बाबा हरिदास की कर्मस्थली मोहनपुरा की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा का निर्वाह करते हुए संयुक्त प्रस्ताव पारित किया। एडीओ पंचायत रमेश चंद सैनी की देखरेख में बैठक अध्यक्ष सुनीता चैधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से गांव के राशन डिपो डीलर के नाम का प्रस्ताव संयुक्त रुप से रमेशो और शाहिदा के पक्ष में हुआ। ग्राम सचिव अमित कुमार, विवेक कुमार एवं सब इंस्पेक्टर उमेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, ऋषिपाल नंबरदार, लक्ष्मीचंद, प्रेमसिंह, प्रीतम सिंह, ताराचंद, लीला, सुरेन्द्र, सुलेख चंद, रफल सिंहआदि मौजूद रहे।