{"_id":"658c727174904145b5035744","slug":"115-properties-of-the-metropolis-sealed-recovery-of-rs-144-crore-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-15458-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर की 115 संपत्तियां सील, 1.44 करोड़ रुपये की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर की 115 संपत्तियां सील, 1.44 करोड़ रुपये की वसूली
Thu, 28 Dec 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम टैक्स बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चला रहा है। अभियान के तहत 115 संपत्तियों को सील करने के साथ ही 1.44 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। सील की गई संपत्तियों में दुकानें, गोदाम, कारखाने, शोरूम और अन्य निजी ऑफिस शामिल हैं। महानगर के 20 और बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजने की तैयारी है।
नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बडे़ बकायेदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं और बकाया ना देने वालों की संपत्ति को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। महानगर के मिल व होटल सहित 20 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजे गए हैं। इन बकायेदारों में सिनेमाघर, आश्रम, विद्या मंदिर, पेट्रोल पंप और अनेक कॉम्पलेक्स शामिल हैं। नोटिस अवधि पूरी होते ही इन बकायेदारों की संपत्तियों पर भी सील या कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वसूली अभियान के तहत महानगर के चारों जोन में 115 संपत्तियों पर सील की कार्रवाई कर 1.44 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। जोन एक में 13 दुकानें सील कर 17 लाख रुपये वसूले गए हैं। जोन दो में 35 दुकानें, सात कारखाने और 11 गोदाम सील कर 35 लाख की वसूली की गई है। जोन तीन में 16 दुकानें, एक शोरूम व एक गोदाम सील कर 38 लाख की वसूले गए हैं। जोन चार में आठ शोरूम, 22 दुकानें व एक ऑफिस सील कर 54 लाख रुपये की वसूली की गई है। अपर नगरायुक्त ने सभी बकायेदारों को चेतावनी दी है कि सील व कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए वे जल्द से जल्द बकाया जमा करायें अन्यथा उनकी संपत्तियां सील की जाएंगी।