फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   115 new feeders will be made in the Board

मंडल में बनाए जाएंगे 115 नए फीडर

Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
115 new feeders will be made in the Board
- दिल्ली से आई टाटा पॉवर की टीम ने मुख्य अभियंता से की मुलाकात
विज्ञापन

- नलकूप और बत्ती पंखा के फीडर का होगा विभाजन, जल्द शुरू होगा निर्माण
- नई परियोजना एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) के तहत होगा यह कार्य
सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू(बत्ती, पंखा) और नलकूप उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति अलग अलग फीडर से होगी। इसके लिए नई परियोजना एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) के तहत सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में 115 नए फीडर बनाए जाएंगे। फीडर बनाने की जिम्मेदारी टाटा पॉवर को दी गई है। इसको लेकर कवायद तेज हो गई है, जिससे उम्मीद है कि जल्दी ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
इस सिलसिले में बुधवार को दिल्ली से आई टाटा पॉवर की टीम ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता जीसी झा से सहारनपुर पहुंचकर मुलाकात की। मुख्य अभियंता से मुलाकात के दौरान अधिशासी अभियंता शोभित कुरील और टाटा पॉवर की तरफ से विमल कुमार ने वार्ता की। उन्होंने बताया कि बत्ती पंखा और नलकूप उपभोक्ताओं को अलग-अलग विद्युत आपूर्ति की परियोजना के तहत नए फीडर बनाने की जिम्मेदारी टाटा पॉवर को मिली है। सहारनपुर जिले में 67 नए फीडर बनाए जाने हैं, जबकि मंडल के तीनों जिलों में कुल 115 फीडर बनाए जाएंगे। इन फीडरों का निर्माण होने पर बत्ती पंखा और नलकूप के कनेक्शनों की विद्युत आपूर्ति का विभाजन हो जाएगा। यह सभी फीडर 11 केवी वाले होंगे। गौरतलब है कि फीडर विभाजन की कवायद कई साल पहले से चल रही है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने पर परियोजना में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

नई परियोजना से ये होंगे फायदे
- कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फीडर सेपरेशन नेटवर्क स्थापित होगा।
- कृषि संबंधित जरूरतों के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।
- ग्रामीण आवासीय उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की अवधि में वृद्धि होगी।
- विभाजन होने पर फीडर पर भार भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
- भार अधिक होने से फाल्ट कम होंगे और ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी।
- उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के वित्तीय प्रबंधन क्षमता में भी सुधार होगा।
----- वर्जन
नई परियोजना एडीबी के तहत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले में नए फीडर बनाए जाने हैं। टाटा पॉवर की टीम ने मुलाकात की है। जल्दी ही कार्य शुरू होंगे। इस परियोजना से उपभोक्ताओं के साथ ही निगम को भी लाभ मिलेगा। -- जीसी झा, मुख्य अभियंता, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed